फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हंसते-हंसते फंदे से झूल गए थे क्रांतिकारी

Mon, 24 Mar 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा ने अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने नई कालोनी स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण-पुष्पांजलि कर अमर शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के नायक क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को अंग्रेजी हुकूमत ने 23 मार्च 1931 को फांसी दे दी। अमर बलिदानियों की शहादत के इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि देशवासी उनके बलिदान को याद कर सकें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार सकें।
उन्होंने कहा कि फांसी के वक्त ये तीनों वीर क्रांतिकारी मुस्कुरा रहे थे, उन्होंने अपने बलिदान से यह साबित कर दिया कि देश के लिए मर मिटने का जज्बा किसी भी डर से बड़ा होता है। अंबिकेश पांडेय ने कहा कि वीर क्रांतिकारियों की शहादत युगों-युगों तक याद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद हिंद सेना ट्रस्ट ने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का शहादत दिवस मनाया। शहर के नई कालोनी स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें