तरकुलवा। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के उत्तर ओर नहर के किनारे एक खेत में जाल फैलाकर नीलगाय का शिकार करने के मामले में पुलिस ने शनिवार रात को एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
बंजरिया गांव के शेखपुरा टोला के उत्तर नहर के किनारे एक खेत में नीलगाय के शिकार के लिए कुछ शिकारी जाल बिछाए थे। इस दौरान जाल में एक नीलगाय उलझ गई। तबतक इसकी सूचना गांव के ही एक व्यक्ति ने थाने पर दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नीलगाय को जाल से मुक्त कराकर गांव के ही चार नामजद अभियुक्तों सहित कई अज्ञात के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस पंजीकृत किया था। जहां से बीती रात पुलिस ने आरोपी परवेज पुत्र फारूक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।