सदर तहसील में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सदर तहसील में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 31 मामले दर्ज किए गए, जिनमें राजस्व के आठ मामलों का निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य मामले संबंधित विभाग को दिए गए।
जिलाधिकारी अनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील दिवस सुबह 10 बजे शुरू हुई। उन्होंने कहा कि फरियादी उम्मीद के साथ तहसील दिवस में आते हैं। ताकि उनकी समस्या का त्वरित निस्तारण हो सके।
अधिकारियों को जन सामान्य की उम्मीद के अनुरूप समस्या का समाधान करना होगा ताकि उनका विश्वास कायम रह सके। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने पुलिस विभाग से संबंधित मामले के निस्तारण का निर्देश दिया।
सीडीओ यशु रुस्तगी ने विकास महकमे से संबंधित मामले की सुनवाई की। इसके साथ ही राजस्व के 18, पुलिस के सात, बिजली और आपूर्ति के दो-दो, बेसिक, माध्यमिक शिक्षा और विकास का एक-एक मामला दर्ज किया।
इस दौरान एसडीएम सचिन सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट समर प्रताप सिंह, एसीएमओ डॉ. एसएन सिंह, जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, तहसीलदार प्रमोद कुमार, प्रभारी डीआईओएस रामहजूर प्रसाद, मनोज मिश्र मौजूद रहे।