फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सेवा ज्योति कलश यात्रा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

Thu, 08 Oct 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को युवा कल्याण एवं क्रीड़ा विभाग की ओर से सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

रवींद्र किशोर शाही स्टेडियम से सुभाष चौक तक निकाली गई रैली में युवाओं और खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।
रैली को जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार गोंड ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान युवाओं ने विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में अपनी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का सेवा संकल्प कार्यक्रम देश के विकास के लिए है।
विज्ञापन

रैली में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संतोष कुमार, निखिल आनंद, नीरज कुमार मिश्रा, आशीष सिंह, अर्जुन सिंह, युवक मंगल दल और पीआरडी स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। क्रीड़ा विभाग से विकास मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, दिवाकर आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें