फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रशासन के समक्ष उठाएंगे स्कूल संचालकों की समस्याएं

Thu, 25 Dec 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एकौना। भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ की बैठक बृहस्पतिवार को नगवा खास नरायनपुर स्थित एक स्कूल में हुई।
विज्ञापन

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के सदस्यता अभियान को गति देना और निजी विद्यालयों की समस्याओं को एकजुट होकर शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाना रहा। बैठक में बड़ी संख्या में विद्यालय प्रबंधक और संघ पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में निजी विद्यालय कई चुनौतियों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

यह संगठन निजी विद्यालयों की आवाज को मजबूत करने का एक सशक्त मंच है। जितने अधिक विद्यालय संघ से जुड़ेंगे, उतनी ही प्रभावी तरीके से उनकी समस्याओं का समाधान कराया जा सकेगा। बैठक को जिलाध्यक्ष देवेश मणि त्रिपाठी समेत कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। बैठक में सदस्यता अभियान के लिए ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित करने, संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और विद्यालयों से जुड़े व्यावहारिक मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राजीव मिश्रा, अजय कुमार मिश्रा, ओंकार मणि, तथा उमेश यादव, विवेकानंद यादव, राधेश्याम मिश्रा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें