फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जल जमाव की समस्या से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर की ऑफिसर्स कॉलोनी में अब मानसून के दौरान जलभराव की समस्या नहीं रहेगी। नगर पालिका परिषद इसके लिए आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम तैयार कर रही है। इसके तहत परिसर में मोटर पंप लगाए जाएंगे, जो जमा पानी को तत्काल बाहर निकालने का काम करेंगे।
विज्ञापन

जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए कॉलोनी की नाली पर विशेष प्रकार के चैंबर तैयार किया जा रहा है। इन चैंबर की डिजाइन इस तरह तैयार की गई है कि कॉलोनी का सारा पानी इसमें आकर एकत्र होगा। जैसे ही इन चैंबरों में पानी का स्तर एक निश्चित सीमा से ऊपर बढ़ेगा, वहां लगे सेंसर आधारित या ऑटोमैटिक मोटर तुरंत चालू हो जाएंगा। इस पानी को मोटर के जरिए चैंबर में जमा पानी को तेजी से खींचकर पास के मुख्य नाले में पंप कर दिया जाएगा। इनमें बने घरों के सामने पानी जमा होने की गुंजाइश नहीं रहेगी। अब तक मामूली बारिश में भी ऑफिसर्स कॉलोनी के परिसर में घुटनों तक पानी भर जाता था, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें