फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जल निकासी की समस्या जल्द होगी दूर..नाले का होगा निर्माण

Fri, 28 Nov 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सलेमपुर नगर पंचायत कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर पंचायत में नाला निर्माण के लिए जल निकासी योजना के तहत एक करोड़ रुपये की शासन से स्वीकृति मिली है। साथ ही निर्माण के लिए 50 लाख रुपये आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

नाला निर्माण से जहां नगर के लोगों को सहूलियत मिलेगी वहीं शहर में जल निकासी की व्यवस्था होगी। शासन से धन आवंटित होने के बाद नगर क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है।
जल निकासी की बेहतर व्यवस्था न होने से पिछले कुछ वर्षों से नगर पंचायत सलेमपुर में अक्सर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। नगरवासियों की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर इसके लिए शासन में पहल की। उनकी पहल पर अधिकांश नालों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। कुछ नालों का अभी निर्माण कार्य चल ही रहा था कि एक बार पुनः शासन ने सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति एक करोड़ रुपये की दे दी।
विज्ञापन

इसमें वार्ड नंबर एक भरौली में अंसारी के मकान से बेचू व राम छविला के मकान के आगे तक कवर्ड आरसीसी नाली निर्माण कार्य 6.94 लाख, वार्ड नंबर तीन में अमरेंद्र के मकान से रेलवे सरहद तक कवर्ड आरसीसी नाली निर्माण कार्य 6.94 लाख, वार्ड नंबर चार में सेंट जेवियर्स स्कूल से कुशवाहा के मकान होते हुए राम दुलारे गुप्ता के मकान के आगे तक कवर्ड आरसीसी नाली निर्माण कार्य 13.56 लाख, वार्ड नंबर 7 अभय के दुकान से जितेंद्र के दुकान होते हुए राहुल के मकान के आगे तक कवर्ड आरसीसी नाली निर्माण कार्य 39.99 लाख, वार्ड नंबर आठ में छोटे के बाउंड्री से रेलवे सरहद तक कवर्ड आरसीसी नाली निर्माण कार्य 6.94 लाख व वार्ड नंबर 12 व दो में विजय के मकान से पप्पू के मकान के आगे तक कवर्ड आरसीसी नाली निर्माण कार्य 25.33 लाख रुपये की लागत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें