फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ओपीडी के रजिस्टर में मरीजों की संख्या कम देख प्राचार्य ने उठाए सवाल

Sun, 12 Oct 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में आयुष विभाग का निरीक्षण करतीं प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल,
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज की प्राचार्य डाॅ. रजनी पटेल ने शनिवार को ओपीडी और परिसर का निरीक्षण किया।
उन्होंने एक-एक चीज का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। प्राचार्य सुबह प्रशासनिक भवन से सीधे आयुष विभाग पहुंचीं। वहां एक-एक कक्ष का निरीक्षण किया।
डॉ. अखिलेख त्रिपाठी और डॉ. जफर अनीस से ओपीडी के बारे में पूछताछ की। रजिस्टर में कम मरीज अंकित होने पर सवाल पूछे। चिकित्सकों ने बताया कि पर्ची बनवाने के बाद यहां तक कम मरीज पहुंच पाते हैं। इस पर प्राचार्य ने पंजीकरण काउंटर के पास आयुष विभाग को इंगित करते हुए सूचना चस्पा करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राचार्य को निरीक्षण में कोई भी कर्मचारी व चिकित्सक नेम प्लेट के साथ नहीं मिला। इस पर उन्होंने कहा कि डॉक्टर अपना नेम प्लेट लगाएं। कर्मचारी अपने पास आईकार्ड जरूर रखेंं। साथ ही, यूनिफार्म में रहें।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल डायलिसिस केंद्र पहुंचकर मरीजों का हालचाल लिया। वह एक्स-रे और सीटी स्कैन केंद्र भी गईं। उन्होंंने मरीजों और कर्मचारियों से एक्स-रे और सीटी स्कैन के बारे में जानकारी लीं।
इसके बाद प्राचार्य ने इमरजेंसी पहुंचकर व्यवस्था देखी। इस दौरान सीएमएस डॉ. एचके मिश्र आदि आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें