फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस को नहीं लगी भनक तस्कर शराब लेकर बाॅर्डर पार

विज्ञापन
विज्ञापन
लार। मेहरौना चेकपोस्ट के रास्ते मंगलवार की तड़के तीन बजे के करीब तेज रफ्तार शराब लदी ट्रक पुलिस को चकमा देकर बिहार की सीमा में आमद हो गई। इसकी भनक ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को नहीं लग पाई। उधर भाग रहे ट्रक को गुठनी पुलिस ने घेराबंदी कर तेनुआ मोड़ से पकड़ लिया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर रखी गई 96 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई्र, जिसकी कीमत छह लाख रुपये से अधिक की कीमत बताई जा रही है। तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। शराब किस रास्ते गई है सीओ सलेमपुर ने गोपनीय जांच शुरू कर दी है। इसकी जानकारी होते ही महकमे में हड़कंप मच गया है।
गुठनी पुलिस के मुताबिक श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर पुलिस मेहरौना के तरफ से आने वाले संदिग्ध वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी बीच आ रही तेज रफ्तार एक ट्रक को रुकने का इशारा किया, लेकिन तस्कर ट्रक लेकर भागने लगा। यह देख पुलिस थाने को सूचना देते हुए पीछा करने लगी।
विज्ञापन

तभी पुलिस गुठनी और तेनुआ मोड़ के बीच घेराबंदी कर पकड़ लिया। अपने को घिरता देख चालक भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। अंदर से 96 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 48 बोतल शराब थी। कुल मिलाकर 830 लीटर शराब मिली। पकड़े गए तस्कर की पहचान नंदकुमार राय ग्राम बार्बे थाना दरियापुर जिला छपरा के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने बताया कि शराब की खेप यूपी से लेकर आ रहा था। बिहार के मुजफ्फरपुर जाना था। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मेहरौना बार्डर पर 24 घंटे वाहनों की सघन तलाशी ली जाती है। शराब से भरी ट्रक किस रास्ते गई है इसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही कैमरे से भी खंगाला जाएगा। अगर शराब जाने की पुष्टि होती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें