फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जायरीन ने की चादर पोशी

Fri, 22 May 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। क्षेत्र के चटिया स्थित गंगा जमुनी तहजीब के प्रतीक सैयद सबुरन शाह दाता रहमतुल्लाह अले का सालाना उर्स बुधवार को अकीदत के साथ मनाया गया। दूर-दराज से पहुंचे जायरीनों ने चादर पोशी कर देश की सलामती के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

देर रात तक जायरीन के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। वहीं कव्वालों की टीम ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। भीड़ को देखते हुए कई थानों की पुलिस टीम सुरक्षा के लिए मुस्तैद रही।
विज्ञापन

सबसे पहले मजार शरीफ के खादिम एनायतुल्लाह अशरफी ने सुबह छह बजे बाबा को स्नान कराया। इसके बाद फातिहा पढ़ चादर पोशी की।
इसमें बलिया, आजमगढ़, मऊ, सिवान, गोपालगंज, गुठनी, मैरवां आदि क्षेत्रों से जायरीन पहुंचे। बाबा की मजार पर चादर पोशी और सिन्नी चढ़ा कर देश की।
्रउधर, आजमगढ़ के कव्वालों की दो टीमों के बीच शानदार मुकाबला हुआ। कव्वालों ने बाबा की शान में सबसे पहले कलाम पेश किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें