फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ई-रिक्शा की नंबर प्लेट लगा दाैड़ रही थी पिकअप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। कुशीनगर जिले की कसया पुलिस की एक जांच में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पिकअप वाहन पर ई-रिक्शा का नंबर लगाकर उसे सड़क पर चलाया जा रहा था। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस जांच के सिलसिले में कस्बे के एक युवक के घर पहुंची।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह कसया थाने के दीवान व एक पुलिसकर्मी पप्पू विश्वकर्मा निवासी नोनिया टोली वार्ड के घर पहुंचे और बताया कि उसका पिकअप थाने में खड़ा है, जिसे वह आकर छुड़ा लें। यह सुनकर युवक हक्का-बक्का रह गया और उसने बताया कि उसके पास कोई पिकअप नहीं है। वह केवल एक ई-रिक्शा चलाकर ही अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।
युवक की बात सुनकर पुलिसकर्मी भी चौंक गए। उन्होंने मौके पर ई-रिक्शा का फोटो लिया और मामले की जांच के लिए वापस लौट गए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ई-रिक्शा का नंबर पिकअप पर लगाकर अवैध रूप से वाहन चला रहा था।
विज्ञापन

इस घटना को लेकर नगर में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में एसओ देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें