फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ननिहाल आए शख्स पर बच्चों के साथ सो रही महिला से दुष्कर्म का आरोप, खलबली

Mon, 29 May 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को भलुअनी थाना क्षेत्र में जानी थी बारात, थाने ले आई पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आए एक शख्स की ओर से बच्चों के साथ सो रही महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है। लोगों के अनुसार युवक मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बताया जा रहा है। सोमवार को भलुअनी थाना क्षेत्र के एक गांव में उसकी बारात जानी थी। जिसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।
विज्ञापन

मदनपुर क्षेत्र का एक युवक गोवा में रहकर प्राइवेट कार्य करता है। रिश्ता तय होने पर शादी करने के लिए वह गांव आया हुआ है। लोगों के अनुसार युवक का ननिहाल बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव में है। जहां उसका आना-जाना है। ननिहाल की एक महिला ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। हालांकि महिला का पति खाड़ी देश में नौकरी करता है। लोगों के अनुसार युवक का महिला के साथ करीब सात वर्ष से करीबी संबंध है। उसने महिला के खाते में रुपये भी भेजा है। मिली शिकायत पर पुलिस युवक को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। शादी को लेकर लोग पशोपेश में हैं।
विज्ञापन

कोट-
युवक पर दुष्कर्म का आरोप है। मामले में पुलिस युवक को थाने लाई है। रही बात उसके शादी की,
जांच कराई जा रही है। -अंशुमन श्रीवास्तव सीओ, बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें