बरहज नगरपालिका परिसर में कैंप लगाकर लोगों की समस्या सुनते कर्मी संवाद
वृद्धा के लिए 92, निराश्रित 25 और दिव्यांग पेंशन के लिए 11 का हुआ पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर पालिका परिसर में सोमवार को शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए लाभार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर में वृद्धा के लिए 92, निराश्रित 45 और दिव्यांग पेंशन के लिए 11 का पंजीकरण किया गया।
पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने नियत कार्यक्रम के अनुसार आयोजित शिविर का शुभारंभ किया। इससे पूर्व वार्डों में उद्घोषक यंत्रों के जरिए शिविर के बारे में मुनादी भी कराई गई थी। शाम पांच बजे तक चले शिविर में पात्र लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। जबकि कागजात पूर्ण न होने के कारण कुछ लोगों के बैरंग लौटना पड़ा। जिन्हें कागजात पूर्ण कराने के लिए कहा गया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शिविर का उद्देश्य योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ लोगों को पहुंचाना है। योजनाओं के लाभ से कोई भी अछूता न रह जाए। शिविर में राजन पटेल, अनिल मद्धेशिया, अतुल त्रिपाठी, प्रिंस जायसवाल, शंभूदयाल भारती, रतनबीर, विश्राम आदि शामिल रहे। मौके पर ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, आनंद सिंह, जोखन बाबू, अनूप साहा, मनोज गुप्त और अन्नू सिंह आदि मौजूद रहे।