फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 22 केंद्रों पर होगी पीसीएस प्री परीक्षा

Sun, 05 Oct 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की हुई तैनाती, 8928 अभ्यर्थी होंंगे शामिल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में पीसीएस पी परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। प्रशासन और शिक्षा विभाग इसे अंतिम रूप देने में लगे हैं। परीक्षा के लिए दो स्तर पर मजिस्ट्रेट तैनात किए जा रहे हैं। वहीं केंद्र व्यवस्थापक के अलावा सह केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती भी की जा रही है। यह परीक्षा 12 अक्तूबर को 22 केंद्रों पर होगी। इसमें 8928 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा को नकलविहीन कराने पर पूरा जोर है। किसी तरह की सेंधमारी से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त किए जा रहे हैं। प्रवेश के समय अभ्यर्थी को पूरी तरह चेक करने के निर्देश दिए गए हैं। गेट पर तीन पुरुष और दो महिला सिपाहियों को तैनात की जाएगी। अभ्यर्थियों को भी परीक्षा के अंदर ले जाने वाली वस्तुओं को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। मोबाइल और इलेक्ट्रानिक गैजेट्स की साफ मनाही है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। परीक्षा के समय आधे कक्ष निरीक्षक संबंधित विद्यालय के होंगे और इतने ही बाहरी विद्यालय से लगाए जाएंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक शिवनारायण सिंह ने बताया कि परीक्षा नियमानुसार कराई जाएगी।
विज्ञापन


..
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
परीक्षा के लिए दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया, संत विनोबा पीजी काॅलेज न्यू कालोनी देवरिया, महाराज अग्रसेन इंटर काॅलेज देवरिया, एसएसबीएल इंटर काॅलेज, बाबा राघवदास इंटर काॅलेज, गंगा प्रसाद इंटर काॅलेज मझगांवा, जनता इंटर काॅलेज रामपुर कारखाना, अशोक इंटर काॅलेज डुमरी, जनता इंटर कॉलेज सोनूघाट, लाला करम चंद थापर इंटर कॉलेज बैतालपुर को केंद्र बनाया गय है। इसके अलावा महाराज अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज देवरिया, राजकीय पाॅलिटेक्निक जीआई स्टेट औरा चौरी, शहीद रामचंद्र इंटर कॉलेज बसंतपुर धूसी तरकुलवा, बाहर सिंह श्रीनेत इंटर कॉलेज इंदूपुर, राजकीय महाविद्यालय इंदूपुर, दुग्धेश्वरनाथ इंटर कॉलेज रुद्रपुर, अभयानंद इंटर कॉलेज, शिवधरिया, शिवाजी इंटर कॉलेज, खुखुंदू, बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर, सतासी इंटर कॉलेज रुद्रपुर और ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज भलुअनी को भी परीक्षा केंंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें