फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को देख घबरा गए हैं विपक्षी : शाही

Sat, 18 Oct 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। बेलवा बाजार गांव स्थित दोराची नाला पर शुक्रवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भूमि पूजन कर शवदाह गृह का शिलान्यास किया। इसका निर्माण 24.36 लाख रुपये से होगा। उन्होंने कहा कि हर किसी के जीवन और मृत्यु एक शाश्वत सत्य है।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें विकास की कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। गांव, गरीब, किसान, बेरोजगार, नौजवानों के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। गांवों को भी हर सुख-सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इससे विपक्षी घबरा गए हैं।
इस दौरान प्रधान मनोज कुमार मद्धेशिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राय, बीडीओ अरुण कुमार पांडेय, संजय सिंह, बिंदु पांडेय, उमापति सिंह, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें