फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नए बाईपास से बदलेगी पांच गांवों की सूरत, विकास को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
रुद्रपुर कस्बे की बाईपास की सड़क। नया बाईपास बनने से मिलेगी सहूलियत।फोटो संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के पश्चिमी बाईपास के निर्माण से पांच गांवों की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से यातायात सुगम होगा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। बथुआ नदी पर नया पक्का पुल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने पश्चिमी बाईपास के लिए जमीन का नक्शा तैयार कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है। पहले चरण में दो किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया जा चुका है। प्रस्तावित बाईपास रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर दुग्धेश्वरनाथ मंदिर से पहले अमौनी अराजी के पास से शुरू होगा।
यह जंगल डोमरडीला के करीब से निबही मार्ग पर खजुहा गांव होते हुए आदर्श चौराहे तक पहुंचेगा। इसके बाद सेमरौना पुल पार कर नकईल रोड पर करीब एक किलोमीटर आगे बढ़ते हुए बथुआ नदी तक जाएगा। नदी पर पुल बनाकर सड़क को भभौली की आबादी के करीब से रुद्रपुर-बरहज मार्ग से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

बाईपास से अमौनी अराजी, जंगल डोमरडीला, खजुहा, सेमरौना और भभौली गांवों को लाभ मिलने की उम्मीद है। सड़क निर्माण की कवायद से क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों में उत्साह है। किसानों को जमीन की उपयोगिता और कीमत बढ़ने की उम्मीद है, जबकि व्यापारियों का मानना है कि बड़े शहरों से सामान लाने में आसानी होगी। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के पास जाम से मिलेगी राहत : रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग से जुड़ने वाले पश्चिमी बाईपास से दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के सामने लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। श्रावण मास, शिवरात्रि और अधिक मास में बड़े वाहनों की आवाजाही के कारण यहां घंटों जाम लगता है।
ऐसे में प्रशासन को बस स्टेशन से पहले पूर्वी बाईपास की ओर यातायात डायवर्ट करना पड़ता है। नया बाईपास बनने से बड़े वाहन मंदिर के सामने से गुजरे बिना आगे निकल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें