फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नगर पालिका ने तोड़वाई मानक के विपरीत बनाई जा रही नाली

Wed, 13 May 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- 28 लाख की लागत से कराया जा रहा नाला निर्माण कार्य
विज्ञापन

बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम के पीछे रामजानकी मार्ग तक करीब 28 लाख की लागत से 375 मीटर नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शिकायत पर नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को मानक के विपरीत बनाए गए नाली को तुड़वा दिया। नाली को दोबारा मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका गौरा-बरहज की ओर से नंदना पश्चिमी वार्ड स्थित बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज के पीछे 15वें राज्य-वित्त से सीसी नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लोगों के अनुसार, मानक के विपरीत कार्य कराए जाने की शिकायत की थी। जानकारी होने पर ईओ निरूपमा प्रताप, जेई अविनाश राय के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने जेसीबी लगाकर मानक के विपरीत बने नाले वाले जगह को तुड़वा दिया। इस संबंध में ईओ निरूपमा प्रताप ने बताया कि जांच में अनियमितता मिलने पर नाले के दीवार को तुड़वाकर मानक के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें