सलेमपुर के सोनबरसा रोड में मिठाई निर्माण कारखाने में छापेमारी करती विशेष सचल दल। स्त्रोत खाद रस
- सलेमपुर के सोनबरसा रोड में मिठाई बनाने के कारखाने में छापे के दौरान की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में छापा मार अभियान चलाया। गठित विशेष सचल दल ने दीपावली एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत प्रवर्तन कार्रवाई की।
इस क्रम में सोनबरसा रोड, सलेमपुर स्थित मिठाई बनाने के कारखाने पर छापा मारा गया। मौके पर विभिन्न प्रकार की मिठाई बनाते पाया गया। मिलावटी एवं कृत्रिम पदार्थ से तैयार किए जाने के संदेह के आधार पर चमचम, खोया, गुलाब जामुन, छेना मिठाई तथा सोनपापड़ी के कुल 5 नमूने संग्रहीत किए गए। बासी पाए जाने पर लगभग एक क्विंटल मिठाई तथा 20 पैकेट साइट्रिक एसिड नष्ट कराई गई।
इसके अतिरिक्त, रेलवे स्टेशन रोड सलेमपुर स्थित मिठाई की एक दुकान से खोआ तथा छेना मिठाई का एक-एक नमूना संग्रहीत किया गया। सभी को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला झांसी को भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में प्रेमचंद्र, श्रीराम यादव, घनश्याम वर्मा, मानवेंद्र कुमार तथा राजू पाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।