फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बदमाशों का चेहरा और बाइक नंबर प्लेट ढका होने से नहीं हुई पहचान

Mon, 02 Mar 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
लूट की घटना के बाद पेट्रोलपंप के मशीन पर सीसीटीवी कैमरा लगवाते पंप मालिकफोटो संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। डहरौली गांव के समीप पेट्रोल पंप पर शनिवार को दिनदहाड़े लूट की घटना कर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। घटना के समय बदमाशों का चेहरा और उनकी बाइक का नंबर प्लेट ढका होने के कारण पहचान करने में शुरुआती दौर में मुश्किल आ रही है।
विज्ञापन

पुलिस घटना स्थल के नजदीकी गांव के युवक पर रेकी करने और देवरिया, गोरखपुर के सीमावर्ती गांव के कुछ युवकों की तलाश में जुटी है। रविवार को पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, हालांकि अभी पुलिस लुटेरों तक नहीं पहुंच पाई है।
रुद्रपुर-नरायनपुर गांव के समीप मुख्य मार्ग पर बेलवा दुबौली गांव निवासी ओंकार साहनी का पेट्रोल पंप है। डहरौली गांव निवासी सचिन साहनी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हैं। शनिवार को दोपहर बाद करीब तीन बजकर 45 मिनट सचिन गाडि़यों में पेट्रोल डाल रहे थे। इस दौरान दो बाइक पर सवार छह बदमाश पहुंचे। सचिन के मुताबिक उनमें से तीन बदमाश उसके पास पहुंच कर बैग छीनने लगे। इस दौरान एक बदमाश ने असलहा निकाल लिया।
विज्ञापन

रुपये वाला बैग छीनकर बाइक से सभी छह बदमाश नारायणपुर की ओर भाग गए। भागते समय बदमाशों ने असलहे से फायर भी किया। पुलिस को घटनास्थल से 32 बोर की खाली कारतूस मिली।
पुलिस लुटेरों को पकड़ने के लिए राप्ती नदी के किनारे सीमावर्ती गांव के कुछ लोगों पर नजर जमाए हुए है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवकों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ हरिराम यादव ने कहा कि पुलिस घटना के पर्दाफाश में लगी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें