फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मनबढ़ों ने तोड़ा स्नानघर और शौचालय, की पत्थरबाजी

Thu, 01 Jan 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भलुअनी। क्षेत्र के जरार रमन गांव में कुंती देवी पत्नी रामछबीला के दरवाजे पर बनाया गया स्नानघर और शौचालय कुछ लोगों ने तोड़ दिया। विरोध करने पर ईंट पत्थर भी चलाए। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वायरल हो रहे वीडियो में दरवाजे पर ईंट-पत्थर बिखरे दिखाई दे रहे हैं। हथौड़े से शौचालय और स्नान घर तोड़ रहे मनबढ़ों ने पहचान छिपाने के लिए मुंह बांधे हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता कुंती देवी का कहना है कि करीब पांच की संख्या में मुंह बांधे और हथौड़ा, खंती, कुदाल लिए लोग दरवाजे पर चढ़ आए। महिलाओं को छोड़ घर पर कोई पुरुष नहीं था। गालियां देते हुए मनबढ़ शौचालय और स्नान घर तोड़ने लगे। एसओ प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि शौचालय तोड़ने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें