फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिहार में हुई लूट मामले का आरोपी बनकटा से गिरफ्तार

Thu, 01 Jan 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के कुटियाघाट में चार साल पहले ज्वेलर्स की दुकान से हुई लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजकुमार राजभर को विजयीपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि विजयीपुर थाने के एसआई चंद्रेश्वरी यादव को मुखबिर से सूचना मिली की विजयीपुर थाना क्षेत्र में लूटकांड का आरोपी अपने घर आया है। सूचना मिलते ही एसआई अपने दलबल के साथ यूपी के देवरिया जिला के बनकटा थाना क्षेत्र के गांव तिलौली ऐठी के रामप्रवेश राजभर के घर छापा मारा। इस अभियुक्त राजकुमार राजभर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी राजकुमार राजभर पर विजयीपुर थाने के अलावा सिवान के गुठनी में दो, गोपालगंज के उच्चकागांव थाना में एक तथा यूपी के देवरिया के बनकटा थाना में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि फरार अभियुक्त पर विजयीपुर थाना में लूट के मामले में केस दर्ज है जबकि उच्चकागांव थाने में आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है। इसके अलावा सिवान के गुठनी थाने में भी केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें