भटनी में केवड़ा वार्ड की जर्जर सड़क। संवाद
भटनी। नगर पंचायत ने केवड़ा वार्ड की जर्जर सड़क बनवाने का निर्णय लिया है। इस सड़क को बनाने में करीब 40 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे। इस सड़क के निर्माण के बाद लोगों की राह जहां आसान हो जाएगी, वहीं बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। इसकी जानकारी पर केवड़ा वार्ड के लोगों ने खुशी जताई है। भटनी नगर के उत्तरी रेलवे कॉलोनी स्थित नाले से रेलवे के लोको शेड तक जर्जर सड़क और बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से लोग परेशान रहते है। जर्जर सड़क के गढ्ढो में आये दिन लोग गिरकर घायल हो जाते है। ऐसे में सभासद की पहल पर चेयरमैन व ईओ ने इस सड़क के निर्माण के लिए जिम्मेदारों को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव स्वीकृति होने के बाद अब इस सड़क को बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसकी जानकारी पर वार्ड के लोगों ने नगर पंचायत के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि इस सड़क की हालत बहुत खराब है। जर्जर सड़क पर बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति हो जाती है। इससे वार्ड में संक्रमित बीमारी फैलने का डर बना रहता है।