फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शिनाया और हिमांशी के मैच ने बढ़ाया रोमांच

Mon, 17 Aug 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
राज्यस्तरीय बैडमिंटन में शॉट मारता ​​खिलाड़ी
विज्ञापन
देवरिया। राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट अंडर-13 के दूसरे दिन सोमवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। बालिका एकल वर्ग में शिनाया और हिमांशी के मैच ने रोमांच बढ़ाया।
विज्ञापन

कई मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और मामूली अंतर से फैसला हुआ। मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले सुबह नौ बजे शुरू हो जाएंगे। फाइनल मैच के बाद दोपहर दो बजे खेला जाएगा।
बालिका एकल वर्ग में कांटे की टक्कर रही। इस वर्ग के आर 16 मुकाबलों में चित्रकूट की अभ्या दीक्षित ने 30-15 से जीत दर्ज की। मेरठ की अनायिका ने 30-26, लखनऊ की यशिता दिमरी ने 30-18 तथा लखनऊ की मेघा सिंह ने 30-12 से मुकाबले जीते।
विज्ञापन

गोरखपुर की शिनाया श्रीवास्तव ने 30-27 से कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। गोरखपुर की अरायना चौधरी ने 30-15 से मुकाबला अपने नाम किया। आगरा की हिमांशी तथा गोरखपुर की सान्वी कुंडू ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। शिनाया और हिमांशी के मुकाबले विशेष रूप से रोमांचक रहे। विजेता खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें