फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नकाबपोश शूटर बेनकाब...पर नहीं आया पुलिस के हाथ

Sat, 01 Nov 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। खजुरी करौता मठकेशोराम में साढ़े पांच माह पहले आई बरात में कुशीनगर के तेज बहादुर उर्फ राजन यादव की गोली मारकर की गई हत्या में नकाबपोश शूटर को पुलिस ने बेनकाब तो कर दिया, मगर अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।
वारदात में शामिल दो नामजद हत्यारोपी जमानत पर बाहर आ चुके हैं। मुख्य हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार डर के साए में जी रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि नकाबपोश सेना का जवान संदीप निषाद वारदात के बाद अब तक तैनाती स्थल पर भी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के रामपुर झुरियां निवासी दीपक गिरी के बेटे मनीष गिरी की बरात 22 मई की रात को खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता के मठकेशोराम निवासी अनिल गिरी के यहां आई थी। बरात में दूल्हे के पिता के बेहद करीबी रहे गांव निवासी तेज बहादुर उर्फ राजन यादव भी पहुंचे थे। द्वारपूजा के बाद जयमाल की तैयारी चल रही थी। इसी बीच तेज बहादुर उर्फ राजन यादव को भोजन करते समय नकाबपोश शूटर ने बरात के बीच आकर उनकी कनपटी पर असहला सटा ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दीं थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद बेखौफ शूटर वहां से असलहा लहराते हुए भाग निकला था। पुलिस ने उसी समय इस मामले में राजन के गांव निवासी पप्पू भारती और रणधीर निषाद को नामजद करते हुए नकाबपोश शूटर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
पुलिस ने नामजद पप्पू भारती और रणधीर निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया था, जबकि लंबे समय तक पुलिस नकाबपोश शूटर की पहचान सार्वजनिक नहीं की। पुलिस ने नामजद हत्यारोपियों की जमानत के बाद नकाबपोश शूटर को बेनकाब किया। इन दिनों दोनों नामजद आरोपी जमानत पर बाहर आ चुके हैं, मगर पुलिस अब तक मुख्य हत्यारोपी की गिरफ्तारी भी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

राजन के दोस्त दीपक गिरी का कहना है कि हाल ही में मुख्य हत्यारोपी सेना के जवान संदीप की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वह लोग देवरिया एसपी से मिलने पहुंचे थे। जब एसपी नहीं मिले तो एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह से मुलाकात कर गिरफ्तारी की मांग की गई। मुख्य हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से राजन का परिवार दहशत के साए में जी रहा है। य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें