फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राजनीति, सेना और प्रशासन में मणि परिवार की रही अलग पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतालपुर। जिले के बरपार गांव से जुड़े मणि परिवार का राजनीति, सेना और प्रशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है। परिवार के सदस्यों ने अलग-अलग जिम्मेदारियों का निर्वहन कर अपनी पहचान बनाई।
विज्ञापन

पूर्व सांसद एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के बड़े भाई श्रीनिवास मणि त्रिपाठी उर्फ श्रीबाबू ने गौरीबाजार विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में खास पहचान बनाई। वह दो बार विधायक निर्वाचित हुए। वहीं, छोटे भाई श्रीविलास मणि त्रिपाठी उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) और सीआरपीएफ के डीजी रहे।श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में वकालत छोड़कर राजनीति में कदम रखा।
वर्ष 1991 में राम लहर के दौरान भाजपा के टिकट पर गौरीबाजार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर पहली बार विधायक बने। इसके बाद वर्ष 1996 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

लगातार दो बार विधायक रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की। संगठन और जनसंपर्क के जरिए भी उनकी अलग पहचान बनी रही।
परिसीमन के बाद गौरीबाजार विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलकर रामपुर कारखाना हो गया। ऐसे में श्रीबाबू का राजनीतिक सफर उस दौर से जुड़ा है, जब गौरीबाजार की अलग विधानसभा क्षेत्र के रूप में पहचान थी।
छोटे भाई श्रीविलास मणि त्रिपाठी बने थे यूपी के डीजीपी : मणि परिवार के तीसरे भाई श्रीविलास मणि त्रिपाठी ने भारतीय पुलिस सेवा में रहते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वह उत्तर प्रदेश के डीजीपी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक के पद पर रहे। वहीं, परिवार के पिता पंडित सुरति नारायण मणि त्रिपाठी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। उन्होंने जिलाधिकारी और कुलपति सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें