संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम संबंध टूटने के बाद एक युवक की सनक ने दो परिवारों की नींद उड़ा दी है। आरोप है कि शादी से इन्कार करने पर युवक ने युवती और उसके ससुराल पक्ष को फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। इससे दोनों परिवार दहशत में हैं।
जानकारी के मुताबिक, गांव का एक युवक काफी समय से एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। जब युवती के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी तो युवक ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि युवक लगातार फोन कर कहता है, यदि युवती ने कहीं और शादी की तो उसे और उसके परिवार को जान से मार दूंगा।
आरोप है कि आरोपी ने युवती के ससुराल पक्ष को भी धमकी दी है।युवती के दादा ने बरियारपुर थाने में तहरीर देकर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही शिकायत मिलेगी, मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।