फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इमरजेंसी के मरीजों की अब ऑनलाइन एंट्री

Mon, 03 Nov 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में अब भर्ती मरीजों की ऑनलाइन एंट्री होगी। इससे वार्ड में उपलब्धता की बेड की जानकारी एक क्लिक पर मिल सकेगी। साथ ही, इमरजेंसी से मरीजों को वार्ड में शिफ्ट करने में आसानी होगी।
मेडिकल काॅलेज में धीरे-धीरे सारी व्यवस्था ऑनलाइन होती जा रही है। पहले रोगी पंजीकरण और पैथाेलॉजी की व्यवस्था ऑनलाइन की गई। ओपीडी बिल्डिंग में भर्ती रोगियों की एंट्री पहले ही हो चुकी हैै, मगर इमरजेंसी में यह व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में ऑफ और ऑनलाइन की मिश्रित व्यवस्था से कितने बेड खाली हैं, यह जानकारी जुटाने में लंबा वक्त लग जाता था।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने इस विसंगति को दुरुस्त करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। मरीजों की ऑनलाइन एंट्री के लिए इमरजेंसी में एक कंप्यूटर उपलब्ध करा दिया गया है। कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के बाद भर्ती मरीजों की इमरजेंसी में भी ऑनलाइन एंट्री शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज के सिस्टम इंजीनियर अभिषेक यादव ने बताया कि भर्ती मरीजों की ऑनलाइन एंट्री में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। यह सुविधा शुरू होने पर मरीजों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें