फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जिस जेल का एसपी रहते किया था निरीक्षण, वहीं बीतेगी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पूर्व आईपीएस और देवरिया के एसपी रहे अमिताभ ठाकुर को सीजेएम कोर्ट ने 13 दिनों के लिए जेल भेज दिया है। अब उन्हें उसी जेल में रात बितानी होगी, जिसका एसपी रहते उन्होंने कई बार निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

जिला कारागार का हर महीने डीएम-एसपी निरीक्षण कर वहां रहने वाले कैदियों की सुविधाओं की जानकारी लेते हैं। कमी मिलने पर उसमें सुधार भी कराते हैं। मार्च 1998 से साल 2000 तक देवरिया का एसपी रहते हुए अमिताभ ठाकुर ने कई बार जिला कारागार का निरीक्षण किया था। इस जेल में देवरिया के अलावा कुशीनगर के भी कैदी रखे जाते हैं। बुधवार को अमिताभ ठाकुर के 13 दिन के न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया था।

एसपी रहते रेलवे स्टेशन तक जाते थे पुस्तक खरीदने
देवरिया। एसपी रहते अमिताभ ठाकुर और नूतन ठाकुर देवरिया में काफी लोकप्रिय थे। बुधवार को इनकी गिरफ्तारी के बाद एसपी रहते हुए कार्यों की चर्चा होने लगी। स्टेशन पर दुकान लगाने वाले कन्हैया ने बताया कि उनका नाम आते ही 26 साल पहले का वह दिन याद आ गया, जब यह दंपती यहां चर्चा में थे। दोनों अक्सर ही रेलवे स्टेशन पर पुस्तक खरीदने या टहलने निकल जाते थे। कई बार लोगों ने इनको शहर में ऐसे प्रमुख स्थानों पर टहलते देखा था। आज भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार होने की जानकारी मिलने से कई लोग दुखी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें