व्यापारियों के साथ बैठक करतीं नगर पालिका अध्यक्ष।
बरहज। नगर पालिका गौरा-बरहज सभागार में अधिकारियों, कर्मचारियों और व्यापारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें लोगों ने समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की गई। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने की।
व्यापारियों ने मार्ग पर आ जाने वाले पालतू पशु और उनसे हो रही दुर्घटनाओं के अलावा सड़क, नाली-नाला और प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य विकास कार्यों को दमदारी से उठाया।
अध्यक्ष ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधितों को निर्देश दिए। उन्होंने नयानगर वार्ड में नाला निर्माण के लिए आगणन रिपोर्ट तैयार करने, मुख्य बाजार में टेनी साहू के दुकान से क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत, खराब हाईमास्ट को दुरुस्त कराने के लिए स्टोर कीपर प्रभारी को निर्देशित किया।
बैठक में डाक बंगले के सामने बंद केन यूनियन कार्यालय की जमीन पर बस स्टेशन बनाने का सुझाव मांगा गया।
मौके पर जेई, मनोज गुप्त, शंभूदयाल, महेश यादव, राजेश जायसवाल, संतोष सिंह गहमरी, सरवन, रतन जायसवाल, रितिका आदि उपस्थित रहे।