फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो दिन डेरा डालने के बाद खाली हाथ लौटी जांच एजेंसी

Fri, 29 May 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर क्षेत्र में दो दिन तक दूसरे प्रांत से आई पुलिस और एक केंद्रीय जांच एजेंसी टीम की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

टीम सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में ठहरकर कोलकाता के चर्चित हत्याकांड से जुड़े सुराग तलाशने में जुटी रही, मगर लगातार प्रयासों के बावजूद जांच एजेंसी को कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लग सकी। बताया जा रहा है कि टीम खाली हाथ लौट गई है।
सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी की नजर बिहार प्रांत के एक शातिर बदमाश पर टिकी हुई है, जिसका नाम हत्या के चर्चित मामले में सामने आया है।
मुख्य आरोपी मूल रूप से बिहार का निवासी बताया जा रहा है, जबकि उसका सलेमपुर नगर पंचायत के एक वार्ड में भी मकान है। इसी इनपुट के आधार पर जांच एजेंसी ने स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम के साथ मिलकर कई बिंदुओं पर पड़ताल की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पिछले दो दिन से एसओजी की टीम आरोपी के संभावित ठिकानों और उसके मकान के आसपास निगरानी बनाए हुए थी। जांच टीम ने क्षेत्र के कई युवाओं के संबंधों और गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई। हालांकि, आरोपी या उससे जुड़े किसी बड़े सुराग तक टीम नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसी हत्या कांड में इस्तेमाल किए गए नेटवर्क और आर्थिक कनेक्शन को भी खंगाल रही है। टीम ने कुछ संदिग्ध लोगों के मोबाइल लोकेशन और संपर्क सूत्रों की भी पड़ताल की है।।क्षेत्र में बाहरी जांच एजेंसी की सक्रियता को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं बनी रहीं।
होटल से लेकर बाजार तक लोग पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा करते नजर आए। हालांकि स्थानीय पुलिस अधिकारी इस मामले में खुलकर कुछ भी बोलने से कतरा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें