सलेमपुर। एक महिला ने जीवन बीमा की पाॅलिसी पर लिए गए लोन की किस्त जमा करने के लिए एजेंट को रुपये दे दिए। आरोप है कि एजेंट ने रुपये जमा नहीं किए। जब महिला ने रुपयेे मांगे तो एजेंट की पत्नी व बेटी ने लाठी-ठंडे से उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी बासमती देवी पत्नी छांगुर कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसने बीमा एजेंट को बीमा की किस्त 19 हजार रुपये व पालिसी पर लिए गए लोन 25 हजार जमा करने के लिए दिए थे। रसीद मांगने पर आज-कल का टालमोटल करने लगा।
बीमा कार्यालय में पूछताछ करने पर पता चला बीमा बंद हो गया है। इसके अलावा उषा देवी पत्नी रमाशंकर का भी बीमा किस्त 52 हजार रुपये जमा नहीं किया गया है। जब इस बारे में एजेंट के घर जाकर पूछा तो उसकी पत्नी व बेटी ने लाठी-डंडे से हम दोनों को हमला कर दिया। कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद