फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पत्नी को छोड़कर चला गया पति

Fri, 13 Nov 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रेम विवाह के बाद पति के छोड़कर चले जाने से परेशान महिला बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली पहुंची। उसने शादी कराने में सहयोग करने वाले शख्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

महिला ने पति के लापता होने में भी उसकी भूमिका होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। महिला के अनुसार, दिल्ली निवासी मोहम्मद कासिम फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और उनके बीच प्रेम संबंध हो गए।
महिला का कहना है कि प्रमोद सिंह ने दोनों की शादी कराने में सहयोग किया था। शादी के बाद कासिम उसे अपने साथ दिल्ली ले गया था। महिला का आरोप है कि आठ नवंबर को पति उसे छोड़कर चला गया। सदर कोतवाली प्रभारी शशि भूषण राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें