रामपुर कारखाना। ग्राम पंचायत कुशहरी में शौचालयो के निर्माण में ग्राम प्रधान और तत्कालीन सचिव से 2.76 लाख की वसूली के डीएम के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।
कुशहरी निवासी मोहित राव ने डीएम दिव्या मित्तल को शिकायती पत्र देकर के गांव में व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया था। 23 शौचालय के निर्माण में 12 हजार रुपये प्रति शौचालय की लागत से 2,76,000 रुपये की व्यक्तिगत निकासी की गई थी। इस पर डीएम ने ग्राम प्रधान निजाम अंसारी और तत्कालीन सचिव सुशील श्रीवास्तव से 2.76 लाख रुपये की वसूली के निर्देश दिए थे। इसके बाद ग्राम प्रधान ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। संवाद