सलेमपुर। सोहनाग मोड़ पर समाचार पत्र विक्रेता ब्रजेश चौरसिया (50) को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, नगर के सोहनाग मोड़ निवासी ब्रजेश चौरसिया रोजाना सोहनाग मोड़ पर समाचार पत्र बेचने का काम करते थे।
शुक्रवार को भी अखबार बेच रहे थे। इस बीच किसी काम से सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। वह अचेत होकर सड़क पर गिर गए।
स्थानीय लोगों ने आननफानन उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से मौत हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद