फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गर्मी व वातावरण में नमी से अस्थमा पीड़ितों की बढ़ी दिक्कत

Sat, 23 Aug 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के श्वास व चेस्ट ओपीडी में मरीजों का इलाज करते डॉक्टर-
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। गर्मी और बारिश से वातावरण में नमी की वजह से अस्थमा पीड़ितों को समस्या हो रही है। फंगल इंफेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। साथ ही, प्रदूषण की वजह से भी ट्रिगर फैक्टर के अटैक कर रहे हैं। इससे सांस की दिक्कत बढ़ जा रही है। इसके अलावा एलर्जी से लोग पीड़ित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में सांस की समस्या से ग्रसित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस बीमारी से पीड़ित रोजाना करीब 60 से 65 से अधिक मरीज आ रहे हैं। डॉक्टर इलाज के साथ सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।
बारिश के बाद धूप हो रही है। इससे उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हैं। प्रदूषण, धूल से सांस और एलर्जी के मरीजों पर असर पड़ता है। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ रही है। मौसम में नमी से फंगल इंफेक्शन से सांस नली में सूजन होने से सांस, अस्थमा के पीड़ितों की परेशानी बढ़ रही है, जबकि एलर्जी से पीड़ित को नाक से पानी, आंख में खुजली आदि की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के लक्षण के मरीजों की संख्या इन दिनों बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज के चेस्ट व टीबी विभाग की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। सांस फूलने से पीड़ित लोगों को लेकर तीमारदार पहुंच रहे हैं, जबकि छींक, आंख व नाक से पानी आने की शिकायत लेकर भी लोग आ रहे हैं। डॉ. अनुराग शुक्ला ने शुक्रवार को करीब 125 मरीजों का इलाज किया। इसमें 60 से 65 अस्थमा तथा करीब दस एलर्जी से पीड़ित मरीज रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें