फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर प्रकरण की देवरिया में आज होगी सुनवाई

Mon, 27 Jul 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर से जुड़े इंडस्ट्रियल एरिया प्लाट आवंटन मामले में सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में सुनवाई होगी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई तथा जांच की वर्तमान स्थिति को लेकर जांच अधिकारी को अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी है।
पूर्व आईजी के अनुरोध पर न्यायालय ने 27 जुलाई को जांच अधिकारी को अपनी रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर के अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि अमिताभ ठाकुर ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में याचिका दायर कर मामले की अद्यतन जांच आख्या (प्रोग्रेस रिपोर्ट) प्रस्तुत करने की अपील की है। उनका तर्क है कि मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की स्थिति को कोर्ट के समक्ष स्पष्ट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

10 महीने की समयावधि बीतने के बाद भी पुलिस ने चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित नहीं की है। यह पुलिस रेगुलेशन एक्ट के पैरा 122 का उल्लंघन है।
बताते चलें कि अमिताभ ठाकुर पर देवरिया में एसपी पद पर तैनाती के दौरान पत्नी के नाम में हेरफेर कर इंडस्ट्रियल इस्टेट पुरवां में प्लाट आवंटित कराने का आरोप है। इस मामले में पहले लखनऊ के तालकटोरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसे बाद में देवरिया कोतवाली में 12 सितंबर 2025 में स्थानांतरित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें