रामपुर कारखाना। कस्बे के एक वार्ड की किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो युवकों समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 17 वर्षीय बेटी 23 जुलाई को किराने की दुकान पर सामान लेने गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटी। खोजबीन करने पर पता चला कि दूसरे वार्ड के दो युवक उसे साथ ले गए हैं। एक अन्य शख्स ने सहयोग किया है। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि अशरफ अली, झूरी तथा अशरफ की मां पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद