भाटपार रानी। तहसील में बृहस्पतिवार को खतौनी निकलवाने के लिए आए एक वृद्ध की तबीयत बिगड़ गई। वह जैसे ही सीढ़ी चढ़कर छत पर पहुंचा अचानक मुंह और नाक से खून निकलने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। एसडीएम रत्नेश तिवारी अपनी गाड़ी से लेकर तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के कुकुर घाटी टोला नंदपुर निवासी राम अवतार कुशवाहा (65) अपने बेटे पप्पू कुशवाहा के साथ तहसील खतौनी निकलवाने आए थे। तहसील में ऊपरी मंजिल पर कंप्यूटर कक्ष में खतौनी निकलती है। वह बेटे के साथ ऊपरी मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ी पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके मुंह से नाक और खून आने लगा । वह बेहोश होकर गिर पड़े। यह देख तहसील में अफरा-तफरी मच गई। एसडीएम रत्नेश तिवारी मौके पर पहुंचकर उन्हें लेकर तत्काल अपनी गाड़ी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर परिवार में जाते ही चीख पुकार मच गई। पत्नी बासमती देवी का रोते-रोते बुरा हाल था। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम रत्नेश तिवारी ने बताया कि खतौनी निकलवाने के लिए वृद्ध अपने बेटे के संग तहसील में आए थे। सीढ़ी पर चढ़ते समय नाक-मुंह से खून आने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़े। मैं स्वयं उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
प