फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरात से दूल्हे का छोटा भाई लापता, रात भर तलाश... हाजीपुर में मिला

Sat, 12 Apr 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
इमरान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार। चौरडीहा गांव में शुक्रवार की रात बरात से दूल्हे का छोटा भाई निकाह की रस्म पूरी होने के बाद लापता हो गया। पूरी रात खोजबीन के बाद भी नहीं मिला। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
हरकत में आई पुलिस ने शनिवार की दोपहर बाद युवक के मोबाइल फोन का लोकेशन बिहार के हाजीपुर रेलवे स्टेशन के पास पाया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को कब्जे में लेकर लार के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

लार नगर के वैश्यकरनी वार्ड पश्चिम मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय इमरान के बड़े भाई इसरार अहमद की बरात शुक्रवार की रात लार क्षेत्र के चौरडीहा गांव में गई थी। परिजनों के मुताबिक, निकाह के बाद विदाई हो रहा था। इसी बीच इमरान लापता हो गया। परिजन अपहरण की आशंका जता आसपास के गांवों में खोजने लगे। इसी बीच पता चला एक बाइक पर दो युवक जबरदस्ती बैठाकर लार रोड की तरफ ले गए हैं।
विज्ञापन

परिजन पीछा करते हुए गए, मगर पता नहीं चला। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकाल कर जांच में जुट गई। शनिवार की सुबह उसका लोकेशन बिहार के हाजीपुर जिले के रेलवे स्टेशन के पास मिला। पुलिस टीम लोकेशन के आधार पर परिजनों को लेकर हाजीपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां वह अचेतावस्था में मिला। होश आने के बाद अपनो को देखकर उसकी आंखें भर आईं। देर रात पुलिस टीम उसे थाने पर लाकर पूछताछ करती रही। समाचार लिखे जाने तक युवक हाजीपुर कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें