फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गांवों को खुशहाल बनाना ही सरकार का लक्ष्य

Tue, 16 Dec 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
हेतिमपुर नगर पंचायत में आयोजित लोकार्पण समारोह को संबोधित करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही स्
विज्ञापन
देसही देवरिया। हेतिमपुर नगर पंचायत स्थित छोटी गंडक नदी के तट पर सोमवार की शाम को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दो करोड़ रुपये से अधिक लागत की चार बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इससे पहले तीन किलोमीटर तक एकता रैली निकाली गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांवों को शहरों जैसी खुशहाल बनाने के प्रति संकल्पित है।
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र के अकटहिया गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से एकता रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ बाइक से एकता रैली मंदिर परिसर से शुरू होकर आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर स्थित छोटी गंडक नदी के तट पर पहुंची।
सूर्य प्रताप शाही ने यहां एक ही जगह निर्मित 141.43 लाख रुपये की लागत से नदी घाट, 38.73 लाख रुपये की लागत से बने पार्क, 6.68 लाख रुपये की लागत से 20 मीटर ऊंचा तिरंगा, 16.59 लाख रुपये की लागत से बने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा सहित चार बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि सरदार पटेल ने पूरे भारत को एक करने का संकल्प लिया। 565 रियासतों को एक कर अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से देश को एक भारत, सशक्त भारत दिया। हेतिमपुर में ऐतिहासिक विकास हो रहा है। नगर पंचायतों को शहरों जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। गांवों को चाक-चौबंद किया जा रहा है। किसानों, नौजवानों, गरीबों के जीवन स्तर में व्यापक बदलाव आया है। आज गुंडे माफिया कानून के भय से भयभीत हैं।
क्षेत्र से लेकर देश स्तर तक सांस्कृतिक स्थलों, पर्यटन केंद्रों को चिह्नित कर विकसित स्वरूप दिया गया है। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय और अभूतपूर्व कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें