फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खुखुंदू को नगर पंचायत बनाने के लिए शासन ने मांगी रिपोर्ट

Mon, 01 Dec 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। कस्के के दिन अब बहुत जल्द बहुरने वाले हैं। खुखुंदू को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज हो गई है। शासन ने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से 13 जनवरी तक इसकी रिपोर्ट मांगी है। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने खुखुंदू को हाल ही में नगर पंचायत बनाने की मांग विधानसभा के प्रश्नकाल में उठाई थी। इसके पहले वह खुखुंदू को ब्लाक का दर्जा दिलाने की भी मांग कई बार विधानसभा में उठा चुके हैं।
विज्ञापन

शासन के अनु सचिव पारस नाथ ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जल्द से जल्द खुखुंदू बाजार को नगर पंचायत बनाए जाने के लिए प्रस्ताव मांगा है। पत्र में जिक्र किया गया है कि सचिवालय उत्तर प्रदेश के नियमावली 2023 के नियम 51 के अंतर्गत रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने खुखुंदू बाजार को नगर पंचायत बनाने की मांग उठाई है। इसके तहत अविलंब खुखुंदू को नगर पंचायत बनाए जाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। ज्ञात हो कि देवरिया, गौरा बरहज दो नगरपालिका और 15 नगर पंचायत देवरिया जनपद में है। ऐसे में अब खुखुंदू बाजार अगर नगर पंचायत बन जाएगा तो यह 16 वां नगर पंचायत के रुप में होगा। सबसे खास बात यह है कि शासन ने हर हाल में 13 जनवरी तक ही रिपोर्ट मांगी है। साथ ही शासन ने चेताया है कि रिपोर्ट तय समय से ही देना है। इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
उधर, जैसे ही खुखुंदू को नगर पंचायत बनाने के लिए रिपोर्ट मांगे जाने की जानकारी क्षेत्र में हुई। लोग में काफी हर्ष है। खुखुंदू बाजार के व्यापारियों ने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद बाजार का चौमुखी विकास शुरु हो जाएंगा। खुखुंदू को बहुत पहले ही नगर पंचायत का दर्जा मिल जाना चाहिए।

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें