फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बच्ची को धमकाकर करा दिया था चुप..कार्रवाई के लिए ले रहे विधिक राय

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। एक गांव की छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में गौरी बाजार पुलिस ने आरोपी किशोर को तो अपनी अभिरक्षा में ले लिया है, लेकिन उसे जेल भेजने या बाल सुधारा गृह भेजने के मुद्दे पर विधिक राय ली जा रही है। उधर बच्ची के घरवालों का कहना है कि आरोपी ने बच्ची को धमकाकर चुप करा दिया था।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव में एक छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ चचेरे भाई ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। आरोपी ने पीड़ित बच्ची सहित उसकी मां को भी धमका दिया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर पाॅक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसओ डाॅ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी किशोर सातवीं कक्षा का छात्र है। उसकी उम्र 16 वर्ष है। गौरी बाजार पुलिस अभी आरोपी के उम्र के परीक्षण और उसे जेल भेजना है या बाल सुधार गृह, इस पर परामर्श ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें