फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवती से की छेड़खानी, एसिड फेंकने की भी दी धमकी

Mon, 01 Sep 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने युवक की छेड़खानी से आजिज आकर पुलिस को तहरीर दी है। उसने युवक पर सरेराह छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। यही नहीं युवक पर पुलिस से शिकायत करने पर जेल से छूट कर आने के बाद एसिड से चेहरा जला देने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि महुआबारी शांति नगर निवासी एजाज खान आए दिन उससे छेड़खानी करता रहता है। एक जनवरी को दोपहर में उसने सरेराह छेड़खानी शुरू कर दी। मैंने विरोध जताते हुए पुलिस को सूचना देकर जेल भिजवाने की बात कही। इस पर उसने बोला कि अगर जेल जले गए तो आने के बाद तुम्हारे चेहरे पर एसिड फेंक दूंगा। यही नहीं उक्त युवक मुझे आए दिन ब्लैकमेल करता है। पीड़िता ने पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। कोतवाल दिलीप सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें