फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गतका दल ने किया युद्धकला का प्रदर्शन

Tue, 24 Nov 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
नगर कीर्तन में आंख पर पट्टी बांधकर करतब दिखाते गतका पार्टी के कलाकार
विज्ञापन
देवरिया। गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर सोमवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। पंजाब से आए गतका दल के कलाकारों ने पारंपरिक युद्धकलाओं का प्रदर्शन कर लोगों को आकर्षित किया।
विज्ञापन

नई कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा से निकली शोभायात्रा में श्रद्धा और उत्साह का संगम देखने को मिला। फूलों से सजे रथ पर विराजमान गुरु ग्रंथ साहिब, पंच प्यारों की अगुवाई और शबद कीर्तन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
सुबह गुरुद्वारे में गुरुवाणी, नितनेम, आशा की वार और शबद कीर्तन का आयोजन हुआ। अरदास के बाद नगर कीर्तन रवाना हुआ। गगनदीप कौर के नेतृत्व में सिख समाज की महिलाएं सबसे आगे मार्ग की सफाई करते हुए चल रही थीं। इसके पीछे पंच प्यारों के वेश में पांच युवा शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें