फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नई बाजार वार्ड में एक करोड़ रुपये से बन रहीं सीसी सड़कें

Tue, 24 Nov 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नगर पालिका परिषद देवरिया के नई बाजार वार्ड में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के तहत बाजार की कई प्रमुख गलियों और रास्तों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे व्यापारियों और बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। नई बाजार में पुरानी सड़कों की हालत खराब हो गई थी। जगह-जगह गड्ढे बन जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती थी।
बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती थी। इसे देखते हुए नगर पालिका की ओर से सीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। इसके तहत नवल क्राकरी से आनंद केजरीवाल तक, दामोदर लाल से पंजाब गिफ्ट हाउस तक, चूड़ा मंडी और दही मंडी में सड़क निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नवलगढ़िया धर्मशाला के बगल स्थित केला गली और नागरी प्रचारिणी सभा के बगल वाली गली में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सभासद मनोज गोयल ने बताया कि करीब एक करोड़ रुपये की लागत से वार्ड में सड़क निर्माण कराया जा रहा है।
सड़क निर्माण पूरा होने के बाद बाजार की गलियों में आवागमन सुगम होगा। साथ ही, व्यापारियों को सामान की ढुलाई और ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य पूरा होने से लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या दूर होगी। लोगों का कहना है सड़क बनने से आवागमन में होने वाली समस्या दूर होगी।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि शहर के विभिन्न वार्डों के साथ नई बाजार वार्ड में भी विकास कार्य किए जा रहे हैं। टूटी सड़कों का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें