फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर है चौथा आरोपी नागेश

Sun, 20 Sep 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। भलुअनी कस्बे के गांधीनगर निवासी मनीष उर्फ मोनू सिंह की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में चौथा आरोपी कुईचंवर निवासी नागेश यादव पुलिस की पकड़ से दूर है। उसके घर ताला बंद है। इस मामले में सोशल मीडिया गैंग 149 के कुछ और गुर्गों के शामिल होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 10 सितंबर की रात मनीष उर्फ मोनू सिंह भलुअनी चौराहे से बाइक से घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि गोदाम के पास पहले से घात लगाकर बैठे मनबढ़ों ने उसे घेरकर रोक लिया था। आरोप है कि चाकू से वार करते हुए सड़क से कुछ दूरी पर बने शौचालय की ओर आरोपी उसे खींच ले गए थे। जहां उसकी हत्या कर दी गई थी।
चर्चा है कि हत्यारोपियों के अलावा 149 गैंग के कुछ गुर्गों ने दुस्साहस दिखाते हुए बाइक से मनीष के दरवाजे पर रामनाम सत्य है का नारा लगाते हुए भाग पिकले थे। बताया जा रहा है कि पुलिस चौथे आरोपी नागेश की धरपकड़ के लिए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा बिहार में कुछ ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी के नेपाल भाग जाने की बात भी सामने
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें