फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो दुकानों से नष्ट कराई खराब इमरतीन

Thu, 16 Oct 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर/भागलपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को स्टेशन रोड की दो मिठाई की दुकानों पर मिलावटी इमरती को नष्ट कराकर दोबारा नहीं बनाने की चेतावनी दी। वहीं भागलपुर कस्बे के मुख्य चौराहे के पास टीम ने अलग-अलग दुकानों से मिठाई के चार नमूने लग। टीम देखकर अन्य दुकानें बंद हो गईं।
दीपावली त्योहार के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए सहायक खाद्य रसद आयुक्त विनय कुमार ने अधिकारियों के साथ सुबह भागलपुर पिंडी रोड पर नंदनी स्वीट्स हाउस की दुकान पर छापा मारकर लड्डू और सोनपापड़ी के नमूने लिए। बंगाली स्वीट्स हाउस से छेना की मिठाई और रंगीन बर्फी का नमूना लेकर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने सलेमपुर नगर की स्टेशन रोड पर पहुंची। दो मिठाई की दुकानों पर बन रहे इमरती को देख अफसर रुक गए। मानक पूछने के बाद इमरती को नष्ट करा दिया। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा बनता पाया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव, धनश्याम वर्मा आदि मौजूद रहे।ह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें