फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी, मचा हड़कंप

Sat, 18 Oct 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। आगामी त्योहारों दीपावली छठ पूजा, भैया दूज के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शहर व तहसील क्षेत्र के अलग अलग दुकानों पर छापेमारी कर सात नमूने लिए। इस दौरान मिलावट के धंधेबाजों में हड़कंप मच गया।
लिए गए नमूने को टीम ने परीक्षण के लिए भेज दिया है।रिपोर्ट में खामियां मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सबसे पहले टीम नहर रोड पिपरा पाती स्थित निर्माण इकाई से पेठा,बताशा,गट्टा व खिलौना का नमूना लिया। जिसमे गट्टा मानक के अनुरूप नहीं होने का संदेह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर 120 किलो गट्टा जिसकी अनुमानित कीमत 7200रुपये तथा आठ किलो रंगीन खिलौना मिठाई 468 रुपये कीमत को सीज कर दिया। चकियावा ढाला स्थित मिष्ठान निर्माण इकाई से लड्डू,मिल्क केक,सूजी का नमूना लिया गया।
इस दौरान दूषित 60 किलो मिल्क केक को विनष्ट कराया। जिसकी कीमत 15000 आंकी गई है। अभियान से मिलावट के धंधेबाजों में हड़कम्प मचा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें