तरकुलवा। ग्राम पंचायत सोहनरिया स्थित शिवालय में रविवार को हर-हर महादेव के जयघोष के साथ रुद्र महायज्ञ के लिए ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर गोरक्षनाथ मंदिर से पधारे आचार्यों ने विधिविधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया।
ध्वजारोहण के पूर्व आचार्यों के नेतृत्व में हाथी-घोड़े, ढोल-नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई जो सोहनरिया, अमवा, मठिया कुटी, चिउटहा के रास्ते शिव मंदिर प्रांगण में पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हर-हर महादेव व जय श्रीराम के जयघोष के साथ ध्वजारोहण किया गया।
मुख्य यजमान डॉ. प्रमोद गुप्ता, सतीश पटेल, हरिलाल गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, दुर्गेश तिवारी आदि आयोजकों ने बताया कि आगामी 28 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दिन में प्रवचन और रात्रि में रामलीला का मंचन होगा। ध्वजारोहण अनुष्ठान के दौरान ग्राम प्रधान ऊषा देवी, राम पूजन राव, जगन्नाथ राय, फतेह बहादुर यादव मौजूद रहे।