फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आग से झोपड़ी समेत तीन घरों के सामान जले

विज्ञापन
विज्ञापन
भलुअनी। स्थानीय कस्बा के वार्ड नम्बर तीन आजाद नगर में मंगलवार की शाम गेंहू के डंठल में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग विकराल हो गई। इस दौरान एक झोपड़ी समेत तीन घरों का सामान जल गया। रसोई गैस सिलिंडर में आग पकड़ लेने से अफरातफरी मच गई। किसी तरह लोग आग बुझाये। घटना में नगदी सहित लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

भलुअनी कस्बा के आजाद नगर वार्ड नम्बर तीन में गेहूं के डंठल में किसी ने आग लगा दिया। जो धू-धू कर जलने लगा। लोगों के अनुसार पछुआ हवा होने के कारण आग बैरियां और ईसरौली तक पहुंच गई। इसी बीच धर्मेंद्र यादव पुत्र मुजेश्वर के रिहायशी छप्पर में भी आग पकड लिया। जबकि अगल-बगल के तेजबहादुर, तेजनारायण के पक्के मकान में खिड़की के रास्ते कमरे में रखे सामान में आग पकड़ लिया। घटना में अनाज, दो साइकिल, मवेशियों के लिए रखा गया भूसा और 20 हजार नगद जल गये। एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि सूचना मिली हैl हलका लेखपाल से क्षति आंकलन रिपोर्ट मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें